कृषि आधारित योजनाओं की जानकारी को लेकर एसडीएम ने ली बैठक


चित्तौड़गढ़। राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2019 एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत कृषि प्रसंस्करण उद्योग, वेयरहाऊस निर्माण आदि व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु 50 प्रतिशत अनुदान एवं योजना की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने हेतु पंचायत समिति कपासन के सभागार में  उपखण्ड अधिकारी कपासन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उक्त योजना में कृषक अपनी खेती की जमीन पर भण्डारण के लिए वेयर हाऊस या कृषि प्रसंकरण इकाई लगाते हैं तो कृषि मण्डी विभाग द्वारा अनुदान लागत एवं व्याज अनुदान दिया जा रहा हैं। बैठक में सभी वक्ताओं द्वारा योजना की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई बैठक में निम्नानुसार अधिकारी / कृषि सुपरवाईजर, व्यापारी / सहकारी समिति / सी.ए./ जागरूक किसान / उद्यमी / एफ.पी.ओ.. एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।
विनोदकुमार चौधरी उपखण्ड अधिकारी, एम. नासिर बेग तहसीलदार, एस.एन. सुधार जे.ई. एन. नगरपालिका कपासन, रवि शाक्य रिसोर्स परसन (कृषि प्रसंस्करण उदयपुर), प्रशान्त जाटोलिया सहायक कृषि अधिकारी कपासन, पंकज सिरोया, अध्यक्ष व्यापार संघ कपासन, तिलकेश उपाध्याय, 
रतनलाल कीर सीईओ एफ०पी.ओ. राशमी, हेमराज रेगर, गोविन्द लाल चौधरी स.कृ.अधिकारी राशमी, प्रकाश बैरवा, सुनिल बैरवा, किशोर बैरवा, किशनलाल, मोहनलाल, जगदीशचन्द्र, अशोक शर्मा, सी.ए., बद्रीलाल लौहार, जी.एस.एस. उमण्ड, मुकेशचन्द्र श्रीमती आशाकुमारी जोशी, गोपाल चाप्टा, मंदरसिंह, चेतना शर्मा, मुकेशकुमार नारायणप्रकाश, करणसिंह, पुजा भट्ट, सद्दाम हुसैन, नारायण जाट, बदीलाल जाट मायाकुमारी, सुमित्रा जाट, पुष्पा प्रजापत, रेखा जाटोलिया, रेखा व्यास, रमेशचन्द्र शर्मा, सोहनलाल सुखलाल जाट आदि कृषि पर्यवेक्षक हेमराज रेगर, शिवांगी, माया कीर
 गोविन्दलाल शर्मा एडीडी, अशोक काबरा, अखिल जैन सहित कई जागरूक कृषक, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह जानकारी मण्डी समिति कपासन के सचिव कुन्दन देवल ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ