सांवलिया जी कॉलेज में एबीवीपी का दबदबा
एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी ललित जाट, उपाध्यक्ष प्रत्याशी पूजा कुंवर, महासचिव प्रत्याशी सांवर लाल एवं संयुक्त सचिव प्रत्याशी प्रहलाद सुथार ने जीत हासिल की। मतगणना शुरू होने के दौरान ही परिषद के कार्यकर्त्ता और समर्थक कॉलेज के बाहर अपनी जीत का दावा करते हुए उत्साहित थे एवं नारा बाजी कर रहे थे। इधर परिणामों की घोषणा होते ही जश्न परवान चढ़ गया। इसके बाद विजयी प्रत्याशियो का कॉलेज से मुख्य मार्ग होते हुए सांवलिया जी कस्बे में विजय जुलूस निकाल कृष्णधाम भगवान श्री सांवलिया जी सेठ के दर्शन किए। मंदिर परंपरानुसार औसरा पुजारी ने भगवान सांवलिया सेठ की तस्वीर एवं उपरना भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अभाविप के रविकांत शर्मा, पंकज गर्ग, शंकर सेन, हर्ष अग्रवाल, राधे सुथार, किशन जाट, भरत पाटीदार, पीयूष सोनी, चेतन खटीक, अर्पित तिवारी, राहुल जाट, राजेश गुर्जर, धनराज गुर्जर, रवि तिवारी, मनीष छापरवाल सहित कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ