बजरी पर पुलिस की कार्यवाही, उपरेड़ा में 144 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त


चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद अब पुलिस ने अवैध बजरी के स्टॉक पर कार्यवाही करना शुरू कर दिया हैं। पुलिस बजरी के स्टॉक को खनिज विभाग से जब्त करवाया जा रहा हैं। लम्बे समय से जिले में अवैध बजरी का खेल धड़ल्ले से जारी हैं।
राशमी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के उपरेड़ा से अवैध बजरी का लगभग 144 टन स्टॉक जब्त कराया अवैध बजरी स्टॉक की सूचना खनिज विभाग को दी गई।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थानाधिकारी राशमी प्रेम सिंह उप निरीक्षक थाने के जाब्ता के साथ थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान उपरेड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। जहां उन्हें पेट्रोल पंप के पास बजरी का स्टॉक दिखाई दिया। जिसके पास जाकर देखने पर उक्त बजरी स्टॉक के पास उपरेडा थाना राशमी निवासी रमेश उर्फ रामेश्वर पुत्र प्यारा अहीर निगरानी करता पाया गया। जिसे बजरी स्टॉक के बारे में पूछा गया तो उसने वह स्टॉक स्वयं का होना बताया। पुलिस जांच के बाद उक्त बजरी स्टॉक अवैध पाए जाने पर खनिज विभाग चित्तौड़गढ़ को सूचना देकर राशमी पुलिस ने लगभग 144 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त करवाया गया।

यहाँ कब होगी कार्यवाही :

चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन व भोपालसागर क्षेत्र में कई जगहों पर बजरी के बड़ी मात्रा में अवैध स्टॉक कर रखे हैं। इसके अलावा कपासन व भोपालसागर क्षेत्र में सफेद पत्थर (क्वार्ट्ज़) के कई जगहों पर अवैध खनन जारी हैं। खनन विभाग आंखे मूंदे बैठा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ