जानकारी के अनुसार जयपुर में खेले गए टूर्नामेंट में सांवलियाजी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था एवं सेमीफाइनल का मुकाबला पराजित होने पर तीसरे स्थान के लिए उन्होंने भीलवाड़ा टीम को शिकस्त दी एवं तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
टीम के मंडपिया पहुंचने पर टीम के सभी खिलाड़ियों सहित कोच का खेल प्रेमियों एवं ग्राम वासियों के द्वारा स्वागत किया गया।
0 टिप्पणियाँ