भरत बाग में कल आयोजित होगा माताजी का जागरण


चित्तौड़गढ़। मांँ भगवती का विशाल जागरण एवं भव्य दर्शन शनिवार 15 अक्टूबर को सायं आठ बजे से चामटी खेड़ा चैराहा स्थित भरत बाग में होंगे।
माँ भगवती जागरण समिति के अध्यक्ष भरत डंग के अनुसार पिछले कई वर्षों से आयोजित माताजी का जागरण जो की प्रताप नगर में आयोजित होता था इस वर्ष विशाल एवं भव्य तरीके से चामटी खेड़ा चैराहा के पास स्थित भरत बाग में आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में शंकर लखा मेवाड़, दीपा दाधीच भीलवाड़ा, प्रेरणा मंदसौर और मास्टर किशोर एंड नरेंद्र जैसे प्रख्यात भजन गायक अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे वहीं लाला भाई नई दिल्ली वालों की और से भव्य झाँकियों की प्रस्तुति होगी।
जागरण समिति के सचिव अशोक मिद्धा ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से जागरण में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करने का आवाहन  किया है। समिति के एडवोकेट प्रदीप काबरा, लवदिप लखांवत, पीयूष डंग, आयुष डंग, हिमांशु माहेश्वरी, मिहिर बाघमार, शोभित जैन शैलेंद्र सिंह चुंड़ावत ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ