असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के पद गुर्जर की नियुक्त

चित्तौड़गढ़। असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस चेयरमैन अब्दुल रज्जाक भाटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं प्रदेश मुख्य संगठक इरफान अहमद मंसूरी की सहमति पर रामलाल गुर्जर प्रताप नगर असंगठित कामगार कांग्रेस चित्तौड़गढ़ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन को मजबूत करने एवं भारत जोड़ो यात्रा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने कहा कि पार्टी एवं संगठन को मजबूत करेंगे और राजस्थान गहलोत सरकार की जन नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर मोहम्मद फारुख जयपुर जिला अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, बबलू खान जयसिंहपुरा, हनुमान सिंह चौधरी जयपुर, राजेंद्र गुर्जर, रमेश गुर्जर, कैलाश गुर्जर, दिलीप शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वर्तमान में चित्तौड़गढ़ अमन भाईचारा कमेटी के रामलाल गुर्जर जिला अध्यक्ष हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ