चित्तौड़गढ़। जिला कारागृह में पार्सल से बंदियों को नशा का सामान फेंकने का मामला सामने आया हैं। कोतवाली थाना में इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।
जिला कारागृह में रविवार को पार्सल के जरिए कैदी तक तंबाकू पहुंचाने की कोशिश की गई। सामान बंदियों तक पहुंच पाता उससे पहले ही जेल प्रहरी के हाथ लग गया। जेल प्रशासन ने इसकी थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जिला जेल के उप अधीक्षक योगेश तेजी ने बताया कि मुख्य प्रहरी श्याम सुंदर जेल के मैनवॉल के पास गश्त लगा रहे थे। जहां उन्हें बाहर से फेंका एक पार्सल मिला। जिसे खोल कर देखा तो उसके अंदर 20 शंकर छाप तम्बाकू और 10 चूने की ट्यूब थी। कैदियों तक तम्बाकू और चूने की ट्यूब पहुंचती उससे पहले ही जेल प्रहरी के हाथ लग गया। इसकी एक रिपोर्ट थाना कोतवाली में प्रतापगढ़ निवासी प्रदीप पुत्र गुलाब चन्द्र लक्षकार ने दी।
0 टिप्पणियाँ