वक्फ बोर्ड की जमीन में से रास्ता निकालने पर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। शहर की गम्भीरी नदी स्थित ईदगाह के पास वक्फ बोर्ड की जमीन पर पर असंवैधानिक रूप से रास्ता निकालने पर विवाद खड़ा हो गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने इस मामले को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र काम को रुकवाने की मांग की हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि गम्भीरी नदी के पूर्वी दिशा में तथा अप्सरा टॉकिज के पश्चिमी दिशा में वक्फ बोर्ड की सम्पति स्थित है। जिसमें पुराना कब्रस्तान बना होकर मजारे बनी हुई है तथा कुछ भाग में लोगों ने झोपड पटटी बना कर निवास कर रहे है। उक्त वक्फ बोर्ड की सम्पति के दक्षिणी दिशा में गन्दे पानी का नाला बना हुआ है। उक्त नाले के बाद द्वारिकाधाम स्थित है तथा उक्त द्वारिकाधाम में आवासीय कॉलोनी काटी जाकर वक्फ बोर्ड की सम्पति में से अवैधानिक रूप से सरकारी नाले के उपर दो पुलिया बना दी है तथा नाले के बाद वक्फ बोर्ड की खाली पड़ी जमीन पर रास्ते निकालने की प्रक्रिया की जा रही है। ज्ञापन में उल्लेख किया कि उक्त वक्फ बोर्ड की सम्पति में से रास्ता निकालने का किसी प्रकार का कोई आदेश नही है फिर भी मनमाने तरीके से राजनैतिक दबाव के चलते ईदगाह कमेटी के द्वारा वक्फ बोर्ड की बिना स्वीकृति के अवैध रूप से भरवाई करवाया जाकर रास्ता निकाला जा रहा है। वक्फ बोर्ड की जमीन से असंवैधानिक रूप से रास्ता निकालने से चित्तौड़गढ़ के आम मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में मांग की गई कि वक्फ बोर्ड की सम्पति ईदगाह की भूमि में से जो अवैधानिक रूप से रास्ता निकाला जा रहा है उसको तुरन्त प्रभाव से रोके जाने की मांग की हैं। 
ज्ञापन देने के अवसर पर असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेश मुख्य संगठक इरफान अहमद मंसूरी, ईशाद खान, जुल्फिकार अहमद, शरीफ छिपा, पेंटर बशीर अहमद, शरीफ खान, अनवर खान सहित मुस्लिम समाज कई लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ