चित्तौड़गढ़। अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जी जाड़ावत के प्रयास से चित्तौड़गढ़ के तत्कालीन कलेक्टर ताराचंद मीणा के समय चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल के लिए क्रिटिकल एंबुलेंस का प्रस्ताव दिया था जिसकी करीब एक एंबुलेंस की लागत 30 लाख रुपए थी। बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्ट्री कार्यालय में आज राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, पीएमओ डॉ दिनेश वैष्णव ने जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत 2 क्रिटिकल एंबुलेंस की पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन दोनों क्रिटिकल एंबुलेंस की लागत 60 लाख रुपए आई जो चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल से उदयपुर अहमदाबाद रैफर मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिटिकल एंबुलेंस का लाभ मिलेगा। जिला कलेक्टर कार्यालय के रवानगी के वक्त जिला अस्पताल के डॉक्टर्स, आरएमआरएस के पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ