डूंगला (ऋषभ जैन)। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत उपखंड अधिकारी के निर्देशन में एक दल ने मिठाइयों की दुकानों पर प्रथम दृष्टया गुणवत्ता की जांच की।
उपखंड अधिकारी रामकुमार टाडा के निर्देशन में तहसीलदार नारायण लाल नंगारची, नायब तहसीलदार देवी शनंदन जोशी, मदन लाल सालवी एवं प्रवर्तन निरीक्षक पिंकी स्वर्णकार द्वारा कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में दीपावली पर बिक्री की जाने वाली मिठाइयों की दुकानों पर प्रथम दृष्टया की जाने वाली गुणवत्ता की जांच की।
इस दौरान कृष्णा मिष्ठान भंडार, नीलम नाश्ता सेंटर, कुंदन भाई कचोरी होटल पर फूड लाइसेंस नहीं होना पाया गया। मंगलवाड़ स्थित न्यू जोधपुर स्वीट, श्री कृष्णा रेस्टोरेंट एवं मेहता रेस्टोरेंट पर भी मिठाई की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही मिठाई दुकानों के संचालकों को साफ सफाई एवं स्वच्छता रखने के लिए निर्देशित किया गया।
जिनके लाइसेंस नहीं था शीघ्र ही लाइसेंस बनाने के लिए पाबंद किया गया। इसके अलावा जांच के दौरान सड़क मार्ग के किनारे घरेलू गैस सिलेंडरों के खुले स्थान में रखे होने पर कानोड़ गैस एजेंसी को सप्लाई हेतु निर्देशित किया गया।
0 टिप्पणियाँ