चित्तौड़गढ़। मेवाड़ वाल्मिकी सामाजिक उत्थान समुदाय के द्वारा 16 अक्टूबर को चित्तौडगढ के डाईट रोड़ अम्बेडकर भवन में प्रथम बार अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। संगठन के संस्थापक प्रकाश राठौड़ व मनोज चन्नाल ने बताया कि वर्तमान समय कि भागम-भाग जिन्दगी को मध्यनजर रखते हुए सोशल मिडिया पर एक मेवाड़ वाल्मिकि विवाह बन्धन नाम से एक ग्रुप बनाया जिसमें वर्तमान में इस ग्रूप में 423 सदस्य जुडे हुए है और सभी ने इस ग्रुप में रोजाना अपने पुत्र-पुत्री का परिचय डाला जा रहा था फिर इसी ग्रुप के माध्यम से चार-पॉच रिश्ते भी सम्पन्न हो गये जिससे प्रतीत हुआ कि समाज को वर्तमान में इसकी जरूरत है। फिर 16 अक्टूबर को चित्तौडगढ मे पार्षद विजय चौहान के सानिध्य में सोशल ग्रुप को मूर्त दिया गया। जिसमें पंजीयनकर्ता ने अर्जुन सोनवाल, सत्यनारायण बेनिवाल ने बताया कि उक्त आयोजन में 60 से उपर पंजीयन हुए जिसमें 22 युवतियों , 28 युवकों ने निःसंकोच अपना परिचय दिया।
आयोजन की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद कुमार मल्हौत्रा ने अपने दबंग उद्बोधन से कार्यक्रम की रोनक को चार चांद लगा दिये। वही मुख्य अतिथि के रूप में पधारे चित्तोडगढ जिले में पदासीन पुलिस उपअधीक्षक (जेलर) माननीय योगेश तेजी ने भी अपने उद्बोधन से कार्यक्रम की प्रशंसा के साथ ही सभी को अवगत कराया कि वाल्मिकि समाज मे ऐसे आयोजन हर जिले क्षेत्र में कराने कि बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह विभाग (सचिवालय) से रिटायरमेन्ट भवानीशंकर पण्डित जयपुर विधानसभा से पधारे सेक्शन ऑफीसर राजकुमार टांक, शिवनारायण मल्होत्रा तहसीलदार बांसवाडा, प्रोफेसर निर्मल देसाई, डॉ. गणवन्ती मल्होत्रा, नीता देसाई, चित्तौडगढ के पार्षद विजय चौहान, रणजीत लोट, रेखा आदिवाल एवं पूर्व पार्षद दिलीप वेनीवाल, राजेश कोदली, अरूण कंडारा, फतहनगर के मनोनीत पार्षद विद्याशंकर चन्नाल, डूंगरपुर पार्षद रवि जादू ने भी समाज के प्रति अपनी रूचि दिखायी। मंचासिन अतिथि के रूप में भीलवाड़ा के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्यामलाल बी गारू, उदयपुर के बाबुलाल गावरी, पी.सी. चांवरिया, अहमदाबाद से शिवकुमार आदिवाल, श्यामलाल पंवार बस्सी आदि विराजमान थे। आयोजक कमेटी द्वारा इनका उपरना ओढ़ा कर व बाबा साहेब की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। वहीं श्रीमती लीलादेवी चन्नाल ने अपने स्वर्गीय पति की स्मृति में आयेाजन में पधारे सभी अतिथियों को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी तरफ भीलवाड़ा के पप्पु नकवाल द्वारा भी अपने पिता की स्मृति में बाबा साहेब की प्रतिमा देकर सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। संगठन के श्यामलाल कन्डारा ने बताया कि उक्त आयोजन में राजस्थान से ही नहीं अपितु महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के युवक युवतियों ने अपना परिचय दिया। उक्त आयोजन में संगठन के बन्टी नलवाया उदयपुर, सुरेश डागर, सम्पत गावरी, लादूराम खोखर, गोपाल गारू, बडीसादडी से राजमल चौहान, राजन गांवरी निम्बाहेड़ा, गौतम लोट नीमच, गणेश राठोर, संजय लोट, किशन खोखर, महेन्द्र राठोर, अजय टांक, श्रीकान्त लोट, बाबुलाल कल्याणा, मदनलाल चौहान अहमदाबाद, पिन्टू राठोर, घनश्याम खोखर, कमलेश कन्डारा, शेखर चन्नाल फतहनगर आदि उपस्थित थे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मल्हौत्रा द्वारा मेवाड़ वाल्मिकी सामाजिक उत्थान समुदाय के साथ युवाओ के केरियर के लिए शिक्षा और अच्छे आयोजन करने की बात कही।
कार्यक्रम का आभार कालूराम कन्डारा मोरवन, राजमल कन्डारा ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेश कोदली ने किया। मंच के द्वारा अतिशीघ्र सामुहिक विवाह सम्मेलन के लिए विचार व्यक्त किये।
0 टिप्पणियाँ