चित्तौड़गढ़। अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने किया केलझर में 1 करोड़ 48 लाख की लागत से बने 33/11 केवी ग्रिड के लोकार्पण तथा 60 लाख की लागत से नवनिर्मित उपस्वास्थ केंद्र फुसरिया और बावड़ी खेड़ा भवन का लोकार्पण नव क्रमोनत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुसरीया का शुभारंभ किया।
चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के एससी एसटी बहुल क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन ग्राम पंचायत केलझर,बावड़ी खेड़ा और फुसरिया उपस्वास्थ केंद्र का लोकार्पण नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुसरीया पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ का उद्घाटन मुख्य अतिथि अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने किया अध्यक्षता पूर्व उपजिला प्रमुख जनक सिंह चुंडावत विशिष्ट अतिथि पूर्व जीप सदस्य मोहन सिंह भाटी सरपंच प्रतिनिधि कालुसिंह चौहान दिनेश बैरवा रामलाल भील रामचंद्र बैरवा नंदलाल भील के कल कमलों द्वारा संपन्न हुआ विभागीय अधिकारियों में अधिशाषी अभियंता जसवंत सिंह चौधरी मंचासिन रहे।
99% एससी एसटी बहुल क्षेत्र में प्रतिवर्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत दिपावली पर्व इनके बीच में मनाते है आज इनके बीच दीपावली का पर्व मनाकर शुभकामनाएं चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत देते हुए सौगात देकर इनकी समस्या को देखते हुए मांग अनुरूप चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के केलझर गांव को राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाडावत ने केलझर में 33/11 केवी जीएसएस(ग्रिड सब स्टेशन) का उद्घाटन किया. इस अवसर ने मंत्री ने कहा कि स्थानीय इलाके में बिजली की मांग को देखते हुए इसकी स्थापना की गई है. इससे क्षेत्र में कृषि एवं औद्योगिक इकाईयों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को और अधिक गुणवत्ता के साथ बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी विद्यालय क्रमोन्नत होने से एससी एसटी बहुल इस वर्ग को फायदा होगा जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में नहीं जाना पड़े उपस्वास्थ केंद्र के भवन बनने से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बस्सी चित्तौड़गढ़ नही जाना होगा यही उपचार होगा।
उन्होंने कहा कि, चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के अधीनस्थ 33/11 केवी सब स्टेशन केलझर का निर्माण कृषि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने एवं वॉल्टेज की समस्या में सुधार करने के मद्देनजर करवाया गया है. सबस्टेशन के विद्युत तंत्र निर्माण में 1 करोड़ 48 लाख रूपये की लागत आई है, नवनिर्मित जीएसएस में ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एमवी है. इस सब स्टेशन के निर्माण से दो कृषि फीडर व एक इण्डस्ट्री फीडर से गुणवत्तापूर्वक विद्युत आपूर्ति की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस जीएसएस से घरेलू उपभोक्ता व इससे सम्बन्धित इण्डस्ट्रीज को सुचारू विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी एवं उपभोक्ताओं को कम वॉल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री का सभी ग्रामवासियो ने क्षेत्र में विकास कार्य के लोकार्पण पर आभार जताकर मुख्य अतिथि को 11 किलो की माला पहनाई। इस दौरान सत्यनारायण वैष्णव, बंसीलाल मूंदड़ा, मनोज चुंडावत, गुलाम फारूक, गोविन्द चौधरी, दर्पण शर्मा, नारायण धाकड़, प्रहलाद लड्ढा, भगवंत सिंह सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ