चित्तौड़गढ़। राज्यमंत्री अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आज सावा में बनने वाली आईटीआई की जमीन का निरीक्षण किया।
सावा में आईटीआई भवन की साइड लोकेशन के लिए अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाडावत ने निरीक्षण कर कहा कि पूर्व में घोषित आईटीआई को 2014 में भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। स्थानीय भाजपा विधायक ने आईटीआई शुरू करने का कोई भी प्रयास नहीं किया जिससे आईटीआई निरस्त हो गया, किंतु अब कांग्रेस सरकार ने स्वीकृत कर 10 करोड़ 35 लाख के टेंडर जारी कर दिए है। अब आईटीआई भवन का दीपावली बाद कार्य चालू हो जाएगा। अगले वर्ष जून तक कार्य पूरा हो जाएगा जिससे अगला बेंच अपने भवन में शुरू हो सकेगा।
राजस्थान सरकार का बजट घोषणा में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभा को आईटीआई के रूप में तोहफा दिया था जिसमें 8 ट्रेड होंगे जिसमें इलेक्ट्रीशियन फिटर मैकेनिक मोटर व्हीकल रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट कोपा स्वीग टेक्नोलॉजी सोलर टेक्निशियन इलेक्ट्रिकल के 8 व्यवसाय (ट्रेड) एवं 16 यूनिट संचालित होगी।
सावा आईटीआई जिसमें मैकेनिकल रेफ्रिजरेशन की कुल 24 सीट के लिए 15 एडमिशन हो चुके है। प्रत्येक संस्थान पर 20 से अधिक स्टॉफ लगाए जायेगे आईटीआई खुलने से आस पास के गरीब विद्यार्थियो की निशुल्क पढ़ाई हो सकेगी जबकि निजी संस्थान में 15 से 20 हजार रुपए फीस होती है आईटीआई से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिले भर के युवाओं को फायदा होगा प्रशीक्षण प्राप्त कर युवा स्वरोजगार के साथ ही विभिन्न कंपनियों में भी रोजगार प्राप्त कर सकेंगे सावा और आस पास सीमेंट हब होने से युवाओं को आईटीआई से रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे।
निरिक्षण के समय एएक्सएन राजकुमार शर्मा, सरपंच कन्हैयालाल लाल, निरीक्षण में बीएल चौधरी, पूर्व सरपंच मोहनलाल पुरबिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अकरम हुसैन, घनश्याम जयसवाल, नवरतन जीनगर, कालू लाल मेघवाल, किशन जोशी, ब्रजबाला तिवारी, नंदकिशोर पुरबिया, अवधेश नवाल, भेरूलाल सुखवाल, नितेश कुमावत, दीपक जोशी, तिलकराज जारोली, सत्यनारायण शर्मा साथ रहे।
0 टिप्पणियाँ