पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल, जिले के गंगरार, रावतभाटा और बेगूं वृताधिकारी के तबादले

चित्तौड़गढ़। कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 149 अधिकारियों के स्थानांतरण/ पदस्थापना की हैं।
वहीं चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं विधानसभा के गंगरार, बेगूं और रावतभाटा के वृताधिकारी के तबादले हुए हैं। बेगूं  वृताधिकारी रतना राम देवासी को बेगूं से वृताधिकारी जालौर, वृताधिकारी रावतभाटा झाबरमल यादव को वृताधिकारी बेगूं, सीता राम बैरवा को वृताधिकारी गंगरार से उप पुलिस अधीक्षक जीआरपी उदयपुर, बद्री लाल को नव पदोन्नति उप पुलिस अधीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक साईबर क्राईम चित्तौड़गढ़, भवानी सिंह राठौड़ को उप फ्लिस अधीक्षक यातायात नागौर से वृताधिकारी गंगरार के पद पर लगाया गया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ