शुद्ध के लिए युद्ध : भदेसर एसडीएम व टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। दीपावली पर्व को लेकर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत भदेसर उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा एवं टीम के द्वारा भदेसर उपखंड क्षेत्र के बांनसेन भादसोड़ा सांवलियाजी आदि स्थानों पर पहुंच कर दुकानों की जांच की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। भदेसर उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार दीपावली पर्व को लेकर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया गया है जिसमें टीम बनाई गई है। इस टीम में उपखंड अधिकारी सहित तहसीलदार गुणवंत लाल माली, भादसोड़ा नायब तहसीलदार रामलाल मेघवाल, रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी सुमन तिवारी, बीसीएमओ भूपेश अरोड़ा आदि की टीम गठित की गई।
टीम के द्वारा बानसेन, भादसोड़ा, सांवलियाजी पहुंच मिठाई की दुकानों पर जांच की एवं दुकानदारों को निर्देश दिए कि बिक्री स्थल पर साफ सफाई स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ते हुए आमजन को अभियान की सार्थकता बताकर जागरूक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ