स्टार नाईट में बॉलीवुड सिंगर मिका सिंह ने दी प्रस्तुतियां, गानों पर थिरके दर्शक

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद के ओर से आयोजित हो रहे दशहरे मेले में बीती रात को स्टार नाईट का कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रावण दहन से 10 दिनों तक मेले का आयोजन हो रहा हैं। बॉलीवुड फिल्मों में गानों की धूम मचाने वाले मिका सिंह ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। वहां बैठे दर्शक मिका सिंह के गानों पर खूब थिरकते नज़र। इस दौरान राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सभापति संदीप शर्मा ने मिका सिंह का स्टेज पर पहुंच स्वागत किया। दशहरे मेले को दो दिन आगे बढ़ाने से अब यह मेला 16 अक्टूबर को समापन होगा। वही आज गुरुवार को बाबा हंसराज रघुवंशी द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ