बोहरा समाज के धर्मगुरु पहुंचे भादसोड़ा, सर्व समाज ने किया स्वागत

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। कस्बें में बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु मुफद्दल सैफुद्दीन का भादसोड़ा में आगमन होने पर गर्मजोशी के साथ कस्बे के बोहरा समुदाय ने स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही कस्बे के अन्य धर्मों के लोग भी स्वागत के लिए भादसोड़ा बस स्टैंड पहुंचे। प्रातः 11:30 बजे भादसोड़ा में बोहरा समुदाय के धर्मगुरु मुफद्दल सैफुद्दीन का आगमन हुआ। कस्बे के जैन समाज, हिंदू समाज के लोगों के द्वारा जय गोश कर के स्वागत अभिनंदन किया गया। मुस्लिम समाज के लोग भी मस्जिद के यहां पर  पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत के लिए समूह में खड़े होकर स्वागत किया गया। इसके बाद धर्मगुरु बौहरा मस्जिद में पहुंच कर समाज के लोगों के उद्बोधन दिया। धर्मगुरु के आने की तैयारी में कस्बे में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर के पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहनों के आवागमन को डायवर्ट किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में भदेसर डिप्टी, भादसोड़ा थानाधिकारी रविन्द्र सेन सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। कस्बे के सभी धर्मों के लोगों ने स्वागत के लिए पहुंच कर कौमी एकता का परिचय दिया। दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु भादसोड़ा में पहली बार आगमन को लेकर के कस्बे के सर्व धर्म के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ