बेगूं में एक शाम किशोर दा के नाम आयोजित

 बेगूं (महेन्द्र धाकड़)।  सरगम कला संस्थान बेगूं को नगर के बजरंग सिनेमा में गायक किशोर कुमार की 36वीं पुण्यतिथि पर एक संगीत में संध्या एक शाम किशोर दा के नाम का आयोजन किया गया।
 जिसमें नगर में बाहर के कलाकारों ने किशोर कुमार के गाए नगमा को गाकर स्वरांजलि अर्पित की नगर के जगदीश जोशी सीए दीपक अग्रवाल रमेश जवर ललित बैरागी ने दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित की। 
इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रात्रि 9:00 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में यूसुफ मंसूरी कोटा द्वारा मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू कोरा कागज था यह मन मेरा महिला और पुरुष की आवाज में अमृता यादव नागपुर ने तुझ संग प्रीत लगाई सजना एसआर कबीरा भीलवाड़ा ने नीले नीले अंबर पर चांद जब छाए, ओ साथी रे, डीजे बाबा उड़ीसा ने सागर किनारे दिल ये पुकारे, तुम आ गए हो नूर आ गया है, जगदीश जोशी ने दिन जवानी के चार यार प्यार किए जा पेंटर कैलाश आते जाते खूबसूरत आवारा सड़कों पर, बने चाहे दुश्मन है सारा जमाना सलामत रहे दोस्ताना हमारा, इसरार मंसूरी ने मैं तेरे प्यार में पागल, जानेमन जानेमन तेरे दो नयन, कमलेश कुमावत ने मेरे नैना सावन भादो, क्या यही प्यार है, अशोक प्रजापत अपनों में मैं बेगाना दुर्गा शंकर तिवारी ने कभी बेकसी ने मारा भरत टेलर ने मुसाफिर हूं यारों ना घर है ना ठिकाना पवन सोनी प्यार मांगा है तुम्ही से ना इनकार करो मुस्ताक अंसारी देखा ना हाय रे सोचा ना रख दी निशाने पर जान प्रकाश डीडवानिया ने तेरी दुनिया से दूर चले होके मजबूर नगमे पेश किए गए।
 कार्यक्रम का संचालन पेंटर कैलाश द्वारा किया गया व रमेश जवाहर द्वारा कलाकारों को पारितोषिक वेट किए गए इस अवसर पर नगर के नवीन स्कूल के पास आगमन विला में टीम हार्मनी द्वारा यादगारे किशोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आशुतोष भट्ट अखिलेश औदिच्य द्वारा नगमे पेश किये गए। दोनों ही जगह पर रात्रि को 1:00 बजे तक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई जिन्हें सुनने के लिए श्रोतागण कार्यक्रम में बैठे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ