भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। करवा चौथ के अवसर पर पति की लम्बो उम्र एवं परिवार में सुख समृद्धि की कामना को लेकर महिला सुहागिनों द्वारा करवा चौथ का व्रत गुरुवार को परम्परानुसार मनाया गया। इस दिन सुहागिनों ने व्रत रखा। चंद्रमा के निकलने पर अर्घ देखकर पति के पास पानी पीकर व्रत खुला। पूरे दिन बाजारों में करवा चौथ के पर्व पर महिला चूड़ियां, मेहंदी, श्रृंगार आदि की दुकानों पर की भीड़ लगी रही। शाम को सोलह श्रृंगार कर करवा चौथ की कथा का स्मरण किया। चंद्रमा की पूजा अर्चना के लिए थाल कारवां पात्र, छलनी से चंद्रमा को निहारा और पूजा अर्चना कर चंद्रमा को अक्षय चढ़ाया। अपने पति के हाथों से पानी पीकर आशीर्वाद लिया और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
0 टिप्पणियाँ