कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। थाना क्षेत्र के रंडियारड़ी के तीन बच्चे नीमच जिले के पिपलिया में तालाब में डूबने से मौत हो गई। ये बच्चे अपने परिवार के साथ शादी समारोह में भाग लेने गए थे।
जानकारी के अनुसार कपासन थाना क्षेत्र के रंडीयारडी नई आबादी में रहने अलीशेर खां मेवाती की दोहती की भात भरने नीमच जिले के बघाना थाना क्षेत्र के पिपलिया गए थे। साथ मे उनके निकट रिश्तेदार भी गए थे। शादी समारोह से तीन बच्चे आज बुधवार दोपहर को तालाब में नहाने चले गए। इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे खुद गहरे पानी में पहुंच गए।
कुछ ही देर में तीनों बच्चे डूब गए। मृतकों में फहरान पुत्र शेर खां मेवाती निवासी नई आबादी रंडीयारडी, बुद्धाखेड़ा निवासी अफजल पिता मुराद खां व मुराद खां की बहिन जो कि राजसमन्द जिले के गिलूंड क्षेत्र के जगपुरा निवासी अरबाज पिता हकीम खां की डूबने से मौत हो गई। मृतक की उम्र 10 से 13 साल के बीच हैं। तीनों बच्चों के शव नीमच अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं गए हैं। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव कपासन लाये जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ