महिला तांत्रिक के कहने पर पिकअप लेकर 600 करोड़ लूटने पहुंचे बदमाश : जमीन में दबे होने के शक में घर की तोड़ी दी टाइल्स

जयपुर। जयपुर (Jaipur)में चोरों द्वारा लूट की कोशिश करने का आनोखा मामला सामने आया है। एक महिला तांत्रिक के बताने पर 12 से ज्यादा लोग हथियारों के साथ एक घर में 600 करोड़ रुपए लूटने घुसे। पैसा नहीं मिला तो घर की टाइल्स तोड़ी। फिर गहने और कैश लूट ले गए। जिसने पीड़ित के घर में 600 करोड़ रुपए होने का दावा किया था। घटना करणी विहार थाना क्षेत्र में 12 मई की है। पुलिस ने महिला तांत्रिक समेत सभी 15 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने बताया कि करणी विहार थाने के धाबास में 12 मई को देर रात प्रोपर्टी कारोबारी यादराम मौर्य के घर में हथियारों से लैस होकर बदमाश घुसे। परिवार के लोगों को बंधक बनाकर घर में तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैश और कीमती सामान नहीं मिलने पर बदमाश घर में रखा टीवी और छोटा-मोटा सामान उठाकर ले गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तीन दिन में खुलासा कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि यादराम मौर्य का अपने परिचित रामदयाल और रामेश्वर राठी से जमीन को लेकर विवाद था। आरोपी रामदयाल और रामेश्वर राठी ने बदला लेने की नीयत से तंत्र विद्या करने वाली अपनी धर्म बहन शीबा बानो से चर्चा की। इस दौरान शीबा बानो ने यादराम के घर में करीब 600 करोड़ रुपए होने की जानकारी दी। ऐसे में आरोपी रामदयाल और रामेश्वर राठी ने अन्य लोगों को पैसा का लालच देकर यादराम के घर में डकैती डालने की साजिश रची।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 लोग रात को 2 बजे घर में जबरन घुसे। इस दौरान यादराम मौर्य अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। वहीं यादराम का बेटा और बेटी भी घर में थे। बदमाशों ने घर पर एक साथ धावा बोल कर चारों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने आने वाले 20 मिनट तक घर का हर कोना-कोना छान मारा।।बदमाशों ने किचन और बैडरूम की टाइलें भी तोड़ दी। इन्हे शक था की घर में 600 करोड़ रुपए हैं। ऐसे में पैसा जमीन के नीचे भी दबाया हुआ हो सकता हैं। बदमाशों ने मकान में पैसा नहीं मिलने पर यादराम मौर्य से मारपीट भी की। जब बदमाशों को घर पर पैसा नहीं मिला तो ये लोग घर पर रखे हुए कीमती सामान, ज्वेलरी और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए।
वारदात करने आए बदमाशों को पूरा अंदेशा था की मकान में 600 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सभी बदमाशों ने पैसा लूटने के साथ वापस कैसे लाना है। इस की भी प्लानिंग कर रखी थी। यही कारण था कि बदमाश पिकअप लेकर वारदात करने पहुंचे।
इस मामले में पुलिस ने सहजाद पुत्र रहिमुद्दीन (55), नदीम सैफी पुत्र सलाउद्दीन (26), रवि पाण्डे पुत्र गोरी शंकर पाण्डे (28), जितेन्द्र कुमार जांगिड पुत्र चतुर्भुज जांगिड (28) रमेश भोजवानी पुत्र लीलाराम भोजवानी (47) पूर्णमल सैनी पुत्र अर्जून लाल सैनी (35), रोहिताश जाट पुत्र सुरजमल जाट (30), प्रकाश चन्द सैनी पुत्र अर्जुनलाल सैनी (35), बाबूलाल सैनी पुत्र मालीराम सैनी (44), सुनील कुमार सैन पुत्र लक्ष्मी नारायण सैन(28), शीबा बानो पत्नी मोहम्मद आरिफ (50), दीनदयाल मीणा पुत्र बंजरग लाल मीणा (40), रामेश्वर प्रसाद राठी पुत्र गणेशलाल (30), किशोर सिंह पुत्र पवन सिंह (57), बादल कौशिक पुत्र श्रीपाल (24) को गिरफ्तार किया गया। जो जयपुर और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ