चित्तौड़गढ़। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निर्देशन में पूर्व जिला उप प्रमुख व बस्सी सरपंच जनक सिंह चुंडावत ने ग्राम पंचायत बस्सी में लग रहे महंगाई राहत शिविर का एसडीएम रामचंद्र खटीक के साथ निरीक्षण किया एवं लोगों को महंगाई राहत कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर चुंडावत ने उपस्थित लोगों से कहा कि राज्य सरकार लोगों को राहत देने के लिए जगह जगह महंगाई राहत शिविर लगा कर विभिन्न 10 योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करा रही है जिस कारण सभी लोगों का कर्तव्य है कि वे जहां भी महंगाई राहत शिविर लग रहे हैं।
वहां पहुंच कर विभिन्न योजनाओं का रजिस्ट्रेशन कराकर राहत लें। इस अवसर पर उन्होनें ने शिविर में कार्य कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वार्ता करते हुए कहा कि जितने भी लोग इस शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने आए उन सभी का रजिस्ट्रेशन किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास शिविर सबंधित किसी प्रकार की कमी लगे तो उसको तुरंत बताएं कमी को राज्यमंत्री के सहयोग से पूरी करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में लग रहे प्रशासन गांव व शहर के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविरों मे बहुत अच्छा काम हो रहा है साथ ही राहत शिविर में कार्य कर रहे कर्मचारियों का भी हौसला बढ़ाते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर एसडीएम रामचंद्र खटीक, तहसीलदार विपिन चौधरी, बीडीओ अभिषेक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, सौरभ कोठारी, सुभाष पुरोहित, ओम प्रकाश तेली, कोमल खटीक, बरकाती, इसु बापू, अशोक भट्ट, योगेश मुंदड़ा, फुरकान सद्दाम, छोटू मेरासी, शीतल नामधरानी, गोपाल पाराशर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ