चित्तौड़गढ़। हाल ही में जारी हुए सीबीएससी 12 वी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में पूरे जिले में अपना परचम लहराने वाली गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की बेटियां सुश्री प्रशस्ति व्यास पुत्री अनिल व्यास ने 12 वी कॉमर्स में 98% व सुश्री आर्ची द्विवेदी पुत्री अनुराग द्विवेदी ने 12 वी आर्ट्स में 97.4% अंक प्राप्त कर परिवार व समाज का गौरव बढ़ाने पर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा व युवक संघ के पदाधिकारियों ने दोनों के घर जाकर उपरना व महर्षि गौत्तम की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासभा के जिला महामन्त्री नरेशदत्त व्यास, प्रदेश संगठन मंत्री योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवकिशन शर्मा, जिला सांस्कृतिक मंत्री नवीन सारथी, जिला सयुंक्त मंत्री ललित शर्मा, युवक संघ संरक्षक राजेन्द्र व्यास, युवक संघ जिलाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र गील आदि ने प्रतिभावान बेटियों के माता पिता को बधाई व शुभकामनाऐं दी। प्रशस्ति व्यास न्यायिक सेवा में एवं आर्ची द्विवेदी सिविल सेवा में जाकर देश एवं समाज की सेवा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है इस हेतु समाजजनो ने अग्रीम बधाई दी एवं हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
0 टिप्पणियाँ