खेलकूद प्रतियोगिता : राज्य स्तर पर 10 बच्चों का चयन

प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। 66वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ग्राम पंचायत देवपुरा से विभिन्न खेलों में 10 बच्चों का चयन होने से विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम वासियों में खुशी की लहर हैं। ग्राम पंचायत देवपुरा के राउप्रावि पिपलीखेड़ा से 3 छात्रा कबड्डी, 3 छात्र कबड्डी एवं देवपुरा से 4 छात्र का थ्रो बॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। 
 66वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 वर्षीय में बालिका (कबड्डी) में प्रथम स्थान,  बालक (14 वर्षीय) में द्वितीय स्थान तथा 17 वर्षीय थ्रो बॉल में प्रथम स्थान हासिल किया।
इन बच्चों को खेल में आगे लाने में PEEO श्री कृष्ण कुमार मीणा, पिपलीखेड़ा विद्यालय संस्था प्रधान श्री शक्ति सिंह मीणा, पीटीआई गोमसिंह मीणा, स्टाफ साथी श्रवण मीणा, कैलाश डामोर, अनिता मीणा, श्याम लाल मीणा एवं सूरज मीणा ने प्रतिभा निखारने में सराहनीय कार्य किया।
पिछले वर्ष भी इसी विद्यालय से 3 छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ