...और वो आई तो लोगों ने काम छोड़कर कर लग गए कतारों में


लसड़ावन, (भैरू लाल दायमा)। गांव में खाद की ट्रक आते ही लोग अपने काम छोड़ फसलों के लिए जरूरी यूरिया खाद के लिए कतारों में लग रहे हैं। कई घण्टे खड़े रहने के बाद नम्बर आ रहा हैं। सहकारी समिति लसड़ावन में रविवार को खाद की गाड़ी आते ही महिलाएं व पुरुष कतारों में खड़े हो गये। फसलों के लिए यूरिया खाद डालने के कारण इन दिनों यूरिया की डिमांड ज्यादा हो रही हैं। खाद की गाड़ी आते ही किसान सब काम छोड़कर खाद के लिए समिति के बाहर लाइनों में खड़े नजर आये।
 समिति अध्यक्ष नन्दलाल सुथार व व्यवस्थापक दशरथ धाकड़ ने बताया की पूरी गाड़ी में 780 बैग आये थे। शांतिपूर्ण तरीक़े से स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक लक्ष्मण योगी एवं कारुण्डा कृषि पर्यवेक्षक प्रवीण बैरवा तथा जगदीश धाकड़ ने कतारों में लगी लोगों को शांति पूर्ण तरिके से यूरिया खाद उपलब्ध कराया। समिति की पासबुक के साथ 2-2 खाद के थैले उपलब्ध करवाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ