पुलिस ने पकड़ा 130 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा, 3 आरोपी गिरफ्तार

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पिछले सात दिनों में तीसरी कार्यवाही करते हुए भदेसर थाना पुलिस ने एक स्विफट कार व एक मोटर साईकिल सहित एक ट्रक कन्टेनर को जब्त कर 130 किलोग्राम अवैध अफिम डोडाचूरा को भी जब्त किया है। मामले में एक आरोपी सहित माल की डिलीवरी करने वाले हरियाणा निवासी कंटेनर के चालक व खल्लासी को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी का साथ देने वाले एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि भदेसर थानाधिकारी शंकर लाल थाने के जाप्ता के साथ फलासिया जाने वाले रोड पर नदी की पुलिया के पास नाकाबन्दी कर रहे थे। नाकाबन्दी के दौरान झाडोली की तरफ से एक मोटर साईकिल तेज रफतार से लेकर आते हुए दो जवान उम्र के लडके नजर आये, जो पुलिस जाप्ता को देख 50 मीटर पहले मोटर साईकिल को वापस घुमा झाडोली गाव की तरफ भागने लगे। दोनों लड़के पुलिस को देखकर काफी घबराये हुए होने से उनको तसल्ली देकर  पुछा गया तो उनमे से एक झाड़ोली थाना भदेसर निवासी राहुल उर्फ संजय उर्फ संजु पुत्र कैलाश लोहार ने बताया कि उनके खेत में स्थित नोहरे पर बने नये बाथरूम में 13 प्लास्टिक के कट्टों में अफिम डोडाचूरा रखा हुआ है। जिनकी निशानदेही पर झाड़ोली स्थित खेत पर पहुंच खेत पर नोहरे में बने बाथरूम की नियमानुसार तलाशी ली गई तो बाथरूम के अन्दर प्लास्टिक के13 कटटे पाये  गये। जिनको खोल कर  देखा गया तो सभी में अवैध अफिम डोडा चुरा भरा होना पाया गया। प्लास्टिक के कट्टों का अलग अलग वजन किया तो प्रत्येक  कटटे में 10-10 किलोग्राम हो कुल वजन 130 किलोग्राम पाया गया। उक्त अवैध अफीम डोडाचूरा सहित मोटर साईकिल व स्विफ्ट कार को जब्त कर आरोपी झाड़ोली थाना भदेसर निवासी राहुल उर्फ संजय उर्फ संजु पुत्र केलाश लोहार को गिरफ्तार किया है। वही इसके एक साथी बाल अपचारी को डिटेन किया है।
अवैध डोडाचूरा की खरीद के बारे में पूछताछ करने पर राहुल ने बताया कि यह डोडाचूरा 02-03 दिन पहले ही विकास उर्फ धनराज पुत्र रतनलाल जाट निवासी गोपीखेडा 7 कट्टे में लेकर आये व बीती रात्री को गोपाल उर्फ रमेश जाट पिता  मिठठुराम जाट निवासी कृपाराम जी की  खेडी (अरनिया जोशी) थाना सदर निम्बाहेडा से खरीद कर उसकी स्विफट कार में भर कर लाया था। उक्त दोनों जगह के माल की डिलेवरी करने के सम्बन्ध में बातचीत करने होडा चौराहा पर खड़े उनके पहले से जान पहचान के ट्रक (कन्टेनर ) चालक हरियाणा के लखनाका थाना हथिन जिला पल्लवल निवासी सुलेमान पिता हिम्मतखा मुसलमान के पास जा रहे थे, कि उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
मामले में आरोपी झाड़ोली थाना भदेसर निवासी राहुल उर्फ संजय उर्फ संजु पुत्र केलाश लोहार को मौके पर गिरफ्तार कर अवैध अफिम डोडाचूरा, एक मोटर साईकिल व एक स्विफ्ट कार को जब्त कर थाना भदेसर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, माल व वाहनों की जब्ती के बाद ट्रक कन्टेनर के चालक सुलेमान  से माल डिलेवरी करने के सम्बन्ध में तलाश की गई तो उक्त ट्रक चालक द्वारा भनक लगने से ट्रक कन्टेनर को तेज रफ्तार से  चलाता हुआ गंगरार टोल नाके से पहले ट्रक को डिटेन किया जाकर ट्रक चालक हरियाणा के लखनाका थाना हथिन जिला पल्लवल निवासी सुलेमान पुत्र हिम्मतखा मुसलमान व खलासी आसीफ मोहम्मद पुत्र इकबाल हुसेन को डिटेन कर ट्रक सहित थाने पर लेकर आये। जिनसे गहनता से  पुछताछ करने पर उक्त डोडाचूरा की सप्लाई में उनकी संलिप्तता पाई जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में
थानाधिकारी भदेसर शंकरलाल राव उनि, हैड कांस्टेबल सुभाषचन्द, राजेश कुमार, कानि राधेश्याम, अमरचन्द, पुष्पेन्द्र कुमार, विष्णु कुमार व मेघचन्द थाना भदेसर आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ