होममेड अगरबत्ती मेकर के निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन

चित्तौड़गढ़। भदेसर क्षेत्र के मिनाना गांव में महिलाओं को बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा दिये जा रहें 10 दिवसीय होममेड अगरबत्ती मेकर प्रशिक्षण के निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन समारोह का आयोजन संस्थान में किया गया।   
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार वासवानी अग्रणी जिला प्रबधंक बैंक ऑफ बड़ौदा चितौड़गढ़ उपस्थित थे। संस्थान के निदेशक ओमसिंह शेखावत ने प्रतिभागियों को संस्थान के उद्धेश्यों की जानकारी दी एवं अपना व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए बैंक से लोन दिलाने में सहायता करने का आश्वासन दिया।  
संस्थान के फैकल्टी श्रीमति सन्तोष शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर अपना लक्ष्य प्राप्त करने के उद्धेश्य से भी अवगत कराया गया व प्रतिभागियों को अगरबत्ती बनाने व उससे आमदनी करने का सुझाव दिया जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके। 
फैकल्टी संतोष शर्मा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बताया की बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा बेरोजगार युवक- युवतियों के लिए स्वरोजगार हेतु ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, सिलाई, होममेड अगरबत्ती निर्माता, ज्वेलरी बनाना, डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट, बकरी पालन, मुर्गी पालन के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित है। ट्रेनर मीरा मीणा ने प्रतिभागियों को फाइल अगरबत्ती, धुपबत्ती इत्यादि सिखाया गया एवं सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां प्रदान की। डोमेन एसेसर मधु लोट द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का प्रमाणन एवं मुल्यांकन किया गया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ