चित्तौड़गढ़, (सत्य नारायण कुमावत)। भोई खेड़ा चित्तौड़गढ़ में प्रथम जिला स्तरीय 17 से 19 वर्ष छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोईखेड़ा में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए ध्वजारोहण कर खिलाडियों को शपथ दिलाकर समर्पित होकर खेल के प्रति खेल भावना के साथ खेलने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का माला साफा उपरना पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पार्षद कन्हैयालाल माली, पूर्व पार्षद हीरालाल भोई, नारायणलाल भोई, तेजपाल भोई, धर्मराज भोई रणजीत सिंह चौहान, योगराज रजक, छोटा नारायण भोई सहित अन्य कार्यकर्ता क्षेत्रवासी स्कूल प्रशासन स्कूल कर्मचारी सहित सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ