जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर बस्सी मंडल की बैठक आयोजित


चित्तौड़गढ़। जन आक्रोश यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बस्सी की बैठक सेमलपुरा स्थित मोड का बालाजी मंदिर पर संपन्न हुई। जन आक्रोश यात्रा विधानसभा मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भँवर सिंह खरड़ी बावड़ी ने की मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ थे। बैठक में कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ भाजपा की आगामी जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर चर्चा की गई। जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर मंडल संयोजक सहसंयोजक एवं ग्राम पंचायतों के प्रभारी नियुक्त किए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। बैठक में बस्सी मंडल महामंत्री रामेश्वर धाकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष खुराज जाट,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रतन लाल धाकड़, एससी मोर्चा अध्यक्ष राकेश मीणा,मंडल मंत्री शिव शर्मा,राम लोधा जिला परिषद सदस्य भँवर सालवी,पंचायत समिति सदस्य हरीश चंद्र सिंह,छोटू धाकड़, घीसू बीडघास, बस्सी नगर अध्यक्ष रामस्वरूप पुरोहित,कोषाध्यक्ष जगदीश कोठारी, घोसुंडी सरपंच गोपाल सिंह,नगरी सरपंच देवकिशन रेगर,उपसरपंच दिनेश धाकड़, प्रेम  शर्मा,निर्भय राम धाकड़ ,दिनेश जी राव, प्रह्लाद राय तेली, नारायण गुर्जर, सत्यनारायण वैष्णव, मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष इत्यादि उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री रामेश्वर लाल धाकड़ ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ