चित्तौड़गढ़। रविवार 27 नवंबर को प्रातः 10 बजे अंजुमन पब्लिक स्कूल गांधीनगर में असरा वेलफेयर सोसायटी की ओर से कक्षा 10 में पढ़ने वाले मुस्लिम विद्यार्थियों के लिए एक कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कोचिंग कैंप में चित्तौड़गढ़ एवं उदयपुर तथा आसपास के विषय विशेषज्ञ कक्षा 10 के विद्यार्थियों को कोचिंग देंगे, परीक्षा में आने वाले प्रश्नों आदि के बारे में बताएंगे और परीक्षा उपयोगी टिप्स देंगे। यह जानकारी देते हुए असरा सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक नूरी ने बताया कि 27 तारीख को प्रातः 10 बजे यह कैंप आयोजित किया जाएगा। इस में आने वाले सभी विद्यार्थियों को कोचिंग के अलावा समस्त विषयों की पासबुक्स भी निःशुल्क दी जाएगी । आने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ एक कॉपी और रजिस्टर लेकर आना होगा और प्रातः 10 बजे अंजुमन पब्लिक स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ