मस्जिद नीलगरान में जश्ने गौसे आजम प्रोग्राम



चित्तौड़गढ़। हाजी गुलाम सादिक निल ने बताया कि  6 नवम्बर इतवार को मस्जिद नीलगरान चित्तौड़गढ़ में बाद नमाज ईशा को हजरत काजी ए शहर अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी की सदारत में जश्ने गौसे आजम का प्रोग्राम मनाया जाएगा जिसमें हजरत मौलाना रजा उल मुस्तफा हबीबी का नूरानी बयान होगा।
हजरत मास्टर गुलाम जिलानी बरकाती, मुबारिक कुरेशी नाते मुस्तफा व मनकबत पेश करेंगे। नीलगर समाज के सदर खुसरो कमाल, सेकेट्री हाजी मंजुर हुसैन, नायब सदर हाजी मोहम्मद हुसैन, खजांची जाकिर कुरेशी, हाजी जिकरुद्दीन, मोहम्मद सिद्दीक, आरीफ गोरी, राजू शालीमार, जावेद अख्तर, शोराब कुरेशी, अफजल गोरी सहित सभी मेम्बर हजरात ने जश्ने गौसे आजम रदि अल्लाहो अन्हो में ज्यादा से ज्यादा तशरीफ लाने की गुजारिश की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ