भीलवाड़ा हत्याकांड के मामले में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग


 चित्तौड़गढ़। भीलवाड़ा में सरेआम दो युवकों पर फायरिंग कर एक जने की जान लेने के मामले में आम मुस्लिम समाज द्वारा आज जिला कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया हैं कि कुछ समय से असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश का शांति प्रिय माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है और उसी क्रम में भीलवाड़ा में 24 नवंबर को सरेआम फायरिंग कर इब्राहिम की हत्या कर दी गई। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उदयपुर उपचार चल रहा है। भीलवाड़ा शहर में इस घटना से समुदाय विशेष के लोगों में डर का माहौल है। समुदाय विशेष के खिलाफ एक माहौल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री से ज्ञापन में मृतक परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं मुआवजा राशि प्रदान करने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया। ज्ञापन देने वालों में फिरोज खान, अल्ताफ हुसैन, अमजद, अशरफी, मोहम्मद इरफान, आबिद, आरिफ यासीन तथा आजाद सहित करीब एक दर्जन लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ