चित्तौड़गढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई पैंथर की मौत के मामले में आज पैंथर आ पोस्टमार्टम करवाया। वन विभाग की नर्सरी में पोस्टमार्टम किया गया। वन विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में मृत पैंथर का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम कर पैंथर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात्रि को रिठाला चौराहे के समीप पुराने टोल प्लाजा के सामने पेट्रोल पंप के पास सड़क क्रॉस करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई। पैंथर के शव का आज सेमलपुरा नर्सरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। सीनियर डॉक्टर धर्मेंद्र सोन ने बताया कि पैंथर की किसी वाहन की टक्कर होने से ब्रेन हेमरेज होने से उसकी मौत हुई है। पैंथर की उम्र 3 वर्ष बताई गई है और यह नर पैंथर है। पोस्टमार्टम के बाद पैंथर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डॉ रुचि शर्मा, डॉक्टर कुलदीप, मधुकर जाटव, वन अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा, तहसीलदार विपिन चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल धाकड़, कोतवाली थाना स्टाफ रणजीत पुरी गोस्वामी मौके पर मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ