प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा प्रतापगढ़ द्वारा जारी चुनाव अधिसूचना एवं निर्देशानुसार चुनाव अधिकारी श्री रविंद्र भारद्वाज एवं मुरारी लाल मीणा द्वारा उपशाखा प्रतापगढ़ के चुनाव संपन्न करवाए गए। कार्यकारिणी के समस्त 6 पदों में प्रत्येक पद हेतु एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने से, संपूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित की गई। जिसमें अध्यक्ष अर्जुन भोई, उपाध्यक्ष रामचन्द्र मीणा, मंत्री निलेश राठौर, संयुक्त मंत्री निशाकुंवर चुंडावत, संगठन मंत्री अंगूरबाला मीणा, एवं कोषाध्यक्ष पद पर रजनीश लबाना निर्वाचित हुए। निर्वाचन के पश्चात, प्रतापगढ़ तहसीलदार सतीश पाटीदार द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के विधान अनुसार शपथ दिलवाई गई।
इस मौके पर नायब तहसीलदार शंकरलाल मीणा, पटवार संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मीणा, पूर्व उपशाखा अध्यक्ष प्रभुलाल मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक मिर्जा हमीद बेग, चेतनलाल मीणा एवं तहसील के समस्त पटवारीगण एवं मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ