चित्तौड़गढ़। उपखंड बड़ीसादड़ी के गांव भाणुजा में प्रगतिशील कृषक गोपाल जणवा के यहां जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, उपनिदेशक शिवराज जांगिड़ तथा सहायक निदेशक डॉ. शंकर लाल जाट ने प्याज भंडारण तथा फार्म मशीनीकरण का अवलोकन किया। कृषक ने बताया कि प्याज के भंडारण का नासिक मॉडल तैयार कर 600 बैग प्याज भंडारित कर रखे ळें फार्म पर पांच हार्वेस्टर ऑटोमेटिक स्प्रेयर, मोडिफाइड ट्रैक्टर-ट्रॉली पंजाब से बनाकर लाया जो डेढ़ सौ क्विंटल तक भार क्षमता वाली है। कृषक ने बताया कि अपने फार्म पर नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय अनुदान प्राप्त किया है।
0 टिप्पणियाँ