उत्पत्ति दिवस महेशनवमी पर नगर में माहेश्वरी समाज द्वारा निकाली शोभायात्रा, किया स्वागत

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेशनवमी पर नगर में माहेश्वरी समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का समग्र जैन समाज के संगठन श्री महावीर जैन मंडल, चित्तौड़गढ़ द्वारा सूचना केंद्र के बाहर स्वागत किया गया।
मंडल प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि श्री महावीर जैन मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आई एम सेठिया, महासचिव रणजीत सिंह नाहर,उपाध्यक्ष राजेंद्र पाटनी,अशोक भंडारी, कोषाध्यक्ष संपत डांगी, सचिव विपिन नाहर, राजकुमार बज, संगठन सचिव राजेश पोखरना, प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन, श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष लोकेश सेठिया,संरक्षक राकेश सेठिया, श्री महावीर जैन महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती ज्योति चंडालिया, श्री महावीर युवा संगठन अध्यक्ष आदित्य नागोरी, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन महिला मंडल अध्यक्षा अंगुरबाला जैन, चंदनबाला महिला मंडल अध्यक्षा प्रमिला बडाला सहित जैन  समाज के वरिष्ठ, युवा एवं मातृशक्ति ने शोभायात्रा का स्वागत कर महेशनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ