गंगरार, (चन्द्र प्रकाश)। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उपखंड मुख्यालय पर स्टेशन बस्ती पर बुधवार रात्रि में एक व्यक्ति रेलवे लाइन को पार कर रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मृत्यु हो गई। महावीर सिकलिगर पुत्र अम्बा लाल उम्र 25 वर्ष घर से टहलने के लिए निकला था। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे टहलते टहलते रेलवे लाइन की तरफ चला गया था और उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मृत्यु हो गई। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
0 टिप्पणियाँ