राजा भागीरथ महाराज की जयंती पर निकाल विशाल शोभायात्रा


चित्तौड़गढ़। राजा भागीरथ महाराज की जयंती पर क्षत्रिय ओड़ समाज चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई। वाहन रैली सैंती स्थित राजीव गांधी पार्क से रवाना हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः सैंती स्थित राजीव पार्क पर सम्पन्न हुई। जहाँ राजा भागीरथ महाराज की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बद्रीचन्द, नारूलाल, देवीलाल, कैलाश, प्रेमचन्द, मदनलाल, चुन्नीलाल, जमनालाल, गोविन्द, मोतीलाल, श्यामलाल सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ