भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले स्वयं के गिरेबान में झांके- सभापति शर्मा

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद कार्यालय के बाहर बुधवार को भाजपा पार्षदों द्वारा धरना देकर जो आरोप लगाये गये है वह सभी आरोप हवा हवाई होकर पूरी तरह से निराधार है। बहुत ही हास्यापद बात है कि भाजपा के विगत 2 बोर्डो में सन 2004 से 2009 में 2 चेयरमैन तत्कालीन भाजपा सरकार में ही भ्रष्टाचार के आरोप में अपने पद से हटाए गए एवं वर्ष 2014 से 2019 के भाजपा बोर्ड में तत्कालीन सभापति और उपसभापति दोनों को भ्रष्टाचार एवं पद का दुरुपयोग के आरोप में राज्य सरकार द्वारा निलंबित किया गया। साथ ही उल्लेखनीय बात यह भी है कि इन दो बोर्डो में नेता प्रतिपक्ष सुरेश झंवर एवं वर्तमान बोर्ड के कई भाजपा पार्षद उस इन दोनों बोर्ड के सदस्य थे, लेकिन उनके द्वारा दोनों भाजपा बोर्ड में जमकर भ्रष्टाचार एवं अनियमितता होने पर भी कभी भी कोई आवाज नहीं उठाई गई, जो कि स्पष्ट है कि वह समस्त भ्रष्टाचार के खेल जिन पर तत्कालीन सरकारों द्वारा गंभीर मानते हुए कार्यवाही की गई, उन सब में नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान बोर्ड के कई भाजपा सदस्यों की मूक सहमति थी। इसलिए उन्होंने कभी भी कोई आवाज नही उठाई जबकि वर्तमान कांग्रेस बोर्ड पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से समस्त कार्यों को संपादित कर रहा है एवं पूरे शहर का चहुमुखी विकास हो रहा है। 
सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि बुधवार को दिये गये ज्ञापन में भाजपा पार्षदो द्वारा नई गाडी क्रय एवं सभापति के चेम्बर पर 2 करोड रुपए खर्च करने का आरोप बहुत ही हास्यापद एवं तथ्यहीन है, सभापति ने कहा कि विगत भाजपा बोर्ड में तत्कालीन भाजपा सभापति द्वारा नई गाड़ी क्रय की गई थी एवं वर्तमान बोर्ड ने भी नियमानुसार बोर्ड से स्वीकृति लेकर नई गाड़ी क्रय की गई है, जो कि एक रूटिन प्रक्रिया है, साथ ही सभापति के चेम्बर की मरम्मत पर कुल 4 से 5 लाख रूपए ही खर्च किये गये है। प्रतिपक्ष के पार्षद बिना सोच समझे और बिना जानकारी प्राप्त किये आमजन को भ्रमति करने के लिए आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। नगर परिषद में जो भी निविदाएं आमंत्रित करके विकास कार्य करवाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से पारदर्शिता पूर्ण है, चाहे वह हरित चित्तौड़ अभियान तहत पौधारोपण के कार्य हो अथवा क्लीन चितौड़ अभियान के तहत नाला सफाई के कार्य हो, विगत भाजपा बोर्ड मे सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी एवं 5 वर्षो तक शहर के बडे नालो की सफाई नही करने से सदैव जलभराव की स्थिति शहर में रहती थी, हमने सभी कार्यो को सुनियोजित तरीके से करवाकर कई समस्याओं को जड़ से समाप्त किया है। सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि प्रतिपक्ष के सदस्य कोई भी आरोप-प्रत्यारोप लगावे तो उसके दस्तावेज दस्तावेज साथ मे प्रस्तुत करें बिना वजह आमजन को भ्रमित ना करें। भाजपा पार्षदों ने कार्य नहीं होने का आरोप लगाना मात्र एक जुमला है जो कि भाजपा की प्रवृत्ति रही है। भाजपा जनप्रतिनिधि द्वारा कार्य करने से पूर्व जुमलेबाजी करके आमजन को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं लेकिन चित्तौड़गढ़ की जागरूक जनता वर्तमान कांग्रेस बोर्ड द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है एवं नगर परिषद द्वारा पूरी ईमानदारी से भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में अपने समस्त कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है जो कि सर्वविदित है। आमजन द्वारा जो बोर्ड के प्रति सद्भावना दर्शाई जा रही है तथा नगर परिषद द्वारा जो शहर में चहुमुखी विकास किया जा रहा है, उसी से बोखला कर नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पार्षद यह निराधार आरोप लगा रहे हैं। जिनके पिछले दोनों बोर्ड में चार सभापति उपसभापति भ्रष्टाचार के आरोप में पद से हटाए गए हैं। अतः भाजपा के पार्षद पहले अपने गिरेबान में झांके और अपनी पार्टी के भ्रष्टाचार के बारे में जनता को जवाब दें फिर अर्न्गल आरोप लगाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ