फसल खराबें की जल्द गिरदावारी करने के लिये प्रधान ने सीएम को लिखा पत्र


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। क्षेत्र में विगत दो दिनो से बेमौसम हो रही बरसात व ओला गिरने से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। प्रधान भैरूलाल चौधरी ने इन क्षैत्रों का दौरा कर जानकारी ली। किसानों को हुये नुकसान की भरपाई के लिये जल्द ही एक बार पुनः विशेष गिरदावारी करवाने के लिये मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, ताकी किसानों का समय पर मुआवजा मिल सके। क्षैत्र में पुर्व में पाले से हुये नकसान से राहत के लिये विशेष गिरदावारी के आदेश राज्य सरकार ने पहले ही दे दिये है। वहीं आज पंचायत समिति परिसर में ही महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजली दी। इस दौरान कपासन प्रधान के साथ बालारडा सरपंच उदयराम जाट लांगच सरपंच शांतीलाल डांगी, उचनार सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश जाट पंचायत समिति सदस्य मुकेश जटिया, प्रतिनिधि बद्री लाल जाट सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ