भवानी शंकर लौहार सेवादल के नगर अध्यक्ष नियुक्ति

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवं एडवोकेट मोहन लाल गाडरी ने क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अनुशंसा पर नगर निवासी भवानी शंकर उर्फ लादू लाल पिता सोहन लाल लोहार को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल का कपासन नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।  अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार संगठन का वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की अनुशंसा पर विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष मोहन लाल गाडरी ने उक्त मनोनयन किया।नियुक्ति पत्र में जिलाध्यक्ष गाडरी ने भवानी शंकर लोहार के संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा एवं समर्पण की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।एवं आगामी एक पखवाड़े में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सलाह मशवरा कर नगर कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ