दाधीच समाज ने माँ दधिमती प्राकट्य दिवस पर किया यज्ञ हवन

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। दाधीच समाज ने माँ दधिमती प्राकट्य दिवस पर यज्ञ हवन कर मनाया गया। 
कमल दाधीच ने बताया कि स्थानीय दाधीच पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः हवन पूजन के साथ दाधीच महिला मण्डल द्वारा भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। दोपहर बाद दाधीच समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वैध मुरली मनोहर जोशी ने की। बैठक में माँ दधिमती के प्राकट्य इतिहास एवं महिमा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर दाधीच मण्डल के निर्वाचन की रूप रेखा बनाने हेतु श्याम लाल तिवाड़ी के नेतृत्व में सात सदस्य टीम बनाई गई। जिसमें जगदीश चंद्र व्यास, कमल कुमार दाधीच, मुकेश चंद्र त्रिपाठी, शांति लाल शर्मा, गिरजा शंकर त्रिवेदी, आशीष जोशी, आशीष त्रिपाठी 15 फरवरी तक निर्वाचन संबंधित नियमावली बनाकर प्रस्तुति करेंगे. कार्यक्रम में यमुना शंकर बुदसाना, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र व्यास, नरेंद्र तुलछिया, राजेंद्र जोशी, कैलाश त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश लालोदीया, देवेंद्र जोशी, राधेश्याम तुलछिया, त्रिपाठी, शोभा लाल तुलछिया, सुरेश तिवारी, राधे श्याम तिवाड़ी, आशीष त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी सहित समाज के सभी जन उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन मुकेश चंद्र त्रिपाठी ने किया. कार्यक्रम उपरांत महा प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ