निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा स्टेशन से गुजरने वाली जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस के निम्बाहेड़ा में ठहराव की स्वीकृति जारी होने पर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सांसद सीपी जोशी के प्रति आभार जताया है।
जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन के निम्बाहेड़ा स्टेशन में ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी एवं सांसद सीपी जोशी से लगातार मांग की जा रही थी। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ सांसद जोशी के आग्रह पर भारत सरकार के रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निम्बाहेड़ा में जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस (12719-20) तथा (17019-20) का ठहराव स्वीकृत किया गया हैं, इससे निम्बाहेड़ा से जयपुर, अजमेर, हैदराबाद, नान्देड़, निजामाबाद, औरगांबाद आदि स्थलों पर जाने के लिये बेहतर सुविधा का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल पायेगा।
निम्बाहेड़ा में इस ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति जारी करने के लिये पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, प्रदीप मोदी, मोतीलाल आहूजा, उमेश तोतला, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, प्रकाश धींग, हरिहर राव, महामंत्री पारस विरवाल, मयंक अग्रवाल, विजय काबरा, उपाध्यक्ष प्रहलाद राजोरा, देवकरण समदानी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, गोपाल पंचौली, विमल कोठारी, वर्षा कृपलानी, मंत्री पुष्कर सोनी, कमलेश बनवार, कालू सेन, महिपाल सिंह राणावत, कैलाश अहीर, इंद्रा भाम्भी, पार्षद अविनाश गोठवाल, गजेंद्र सिंह, अतुल सोनी, जगदीश चंद्र माली, प्रेम बाहेती, सुधा सोनी, माया भाम्भी, कला देवी मालवीय, देवयंति शर्मा, संजू कुंवर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बैरवा, ओबीसी मोर्चा लाला दशोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष फतहलाल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा असलम गौरी सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ