फरवरी माह में होगा विभिन्न बैठकों का आयोजन


चित्तौड़गढ़। फरवरी माह में जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल की अध्यक्षता में विभिन्न बैठके आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति शैलेंद्र सुराणा ने बताया कि जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 6 फरवरी को बजट घोषणा एवं फ्लैगशिप योजना की समीक्षा, पेयजल एवं जल जीवन मिशन तथा जिला स्तरीय तकनीकी समिति एवं डी एल आई सी एम सी की बैठक ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार, 7 फरवरी को अनुसूचित जाति / जनजाति निवारण अधिनियम की मासिक बैठक तथा जिला पैरोल परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। 13 फरवरी को विकास अधिकारियों की बैठक, 14 फरवरी को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक एवं 15 फरवरी को राजस्व अधिकारियों की बैठक ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक डीओआईटी हॉल में, 20 फरवरी को डिस्ट्रिक्ट अर्बन डेवलपमेंट कमेटी, प्रशासन शहरों के संग अभियान, इंदिरा रसोई योजना की बैठक एवं एनजीटी आदेश की पालना हेतु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की बैठक ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित होगी। 21 फरवरी को जिला निष्पादन समिति एवं एमडीएम की मासिक समीक्षा बैठक, 24 फरवरी को जिला विवाद निपटान तंत्र की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन होगा। 27 फरवरी को 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, जल जीवन मिशन तथा अटल भूजल योजना की समीक्षा बैठक ग्रामीण विकास सभागार में आयोजित की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ