लाईव अपडेट : चित्तौड़गढ़ नगर परिषद बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा, आमने-सामने हुए कांग्रेस-भाजपा के पार्षद

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ की आज बोर्ड बैठक का आयोजन किया जा रहा हैं। इस बोर्ड बैठक में 202 करोड़ 50 लाख का बजट वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित हैं। 

बोर्ड बैठक में सभापति सन्दीप शर्मा, आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, उपसभापति कैलाश पंवार सहित सभी वार्डों के पार्षद व मनोनीत पार्षद मौजूद है। बोर्ड बैठक शुरू होने के साथ ही भाजपा पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

बोर्ड की बजट बैठक में प्रस्ताव पारित हो रहे हैं।
● ओछ्ड़ी चौराहा के पास चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित, रखरखाव के लिए 50 लाख की स्वीकृति।
● नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न चौराहों व उद्यानों के नामकरण का प्रस्ताव पारित।
●विभिन्न समाजों को रियायती दरों में भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को जयपुर भेजे जाने का प्रस्ताव पारित।
●अग्निशमन के लिए 80 लाख रुपए का बजट।
●60 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण करना, प्रतिदिन गीला व सूखा कचरा अलग-अलग निस्तारण करने का प्रस्ताव, 3 करोड़ 45 लाख का अनुमानित खर्च आएगा। 
● नई भर्ती करने का प्रस्ताव पारित

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ