चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना अंतर्गत पचूंडल में हुई प्रेम कंवर की हत्या मामले में प्रेम का मोबाइल पुलिस के लिए भी पहली बन गया। उसकी लोकेशन घर के आसपास बता रही है लेकिन पुलिस 10 दिन बाद भी तलाश नहीं कर पाई जबकि मोबाइल के जरिए पुलिस को कई अहम सुराग हासिल हो सकते हैं। 17 फरवरी को सुबह प्रेम कंवर पत्नी प्रताप सिंह की पचूण्डल में सिर कटी लाश मिली थी। हालांकि पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से पुराने खंडाहर से उसका सिर बरामद कर लिया लेकिन मृतका के मोबाइल का अब तक पता नहीं चला। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन का पता किया और पुलिस वहां पहुंची परंतु मोबाइल हाथ नहीं लगा जबकि ट्रैकिंग पर मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास ही बता रही है। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर पूरे घर को खंगाल मारा परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। सूत्रों का कहना हें कि हत्यारे जघण्य हत्याकांड को अंजाम देकर प्रेम कंवर का मोबाइल में वहीं पर छुपा कर गए। संभवत मोबाइल डिस्चार्ज होकर स्विच ऑफ हो गया। इस कारण लास्ट लोकेशन घटनास्थल के आसपास आ रही है। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार प्रेम कंवर के मोबाइल पर घटना के दिन और उससे पहले उससे किस किस व्यक्ति ने कांटेक्ट किया। किसने कितनी बार बातचीत की गई। मोबाइल के जरिए हत्या से संबंधित कई अहम राज खुल सकते हैं लेकिन 10 दिन बाद भी मोबाइल पुलिस के हाथ नहीं आया।
17 फरवरी को पोस्टमार्टम के बाद से पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। पूछताछ के आधार पर गांव के ही तीन लोगों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई और उनकी तलाश भी शुरू की गई लेकिन वे घटना के बाद से ही गायब है। हालांकि उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें अपने काम में जुटी है परंतु उनकी लोकेशन ट्रेस आउट नहीं हो पा रही है। इन तीनों को ही 13 फरवरी की रात प्रेम कंवर के घर देखा गया था। उस रात प्रेम कंवर के घर नॉनवेज पार्टी हुई थी जिसमें तीनों ही शरीक थे।
0 टिप्पणियाँ