चित्तौड़गढ़। आचार्य श्री तुलसी ब्लड फाउंडेशन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले महिला रक्तदान शिविर की तैयारियों हेतु एक बैठक संस्थापक अध्यक्ष सुनील ढीलीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
संस्थापक सुनील ढीलीवाल ने स्वागत उद्बोधन के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। साथ ही संस्था के तहत संचालित सभी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान से जुड़ी हुई कई भ्रांतियां हैं जिसके कारण महिलाएं रक्तदान करने के लिए आगे नहीं आ पाती है। इन सभी भ्रांतियों का निवारण करके महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
महिला नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता ने बताया कि महिला रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाली सभी रक्तवीरांगनाओं को मीना चोरड़िया की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किया जाएगा तथा शिविर में अल्पाहार की व्यवस्था मधु सोमानी तथा धर्मेंद्र सोमानी की ओर से रहेगी।
मारवाड़ी महिला संगठन से शशि सनाढ्य, ममता आगाल, मधु सोमानी, रतन काबरा, बाल कल्याण समिति से मंजू सेठ, छात्रा आयुषी बजाज ने रक्तदान जागरूकता तथा शिविर में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भूतड़ा, नगर महिला सचिव अनामिका चौहान, नगर उपाध्यक्ष दिलखुश खेरोदिया, तारा पारीक सचिव अरुणा पोखरना व सपना जैन कार्यकारिणी सदस्य नेहा सुराणा, निर्मला जोशी, ज्योति चौखड़ा, उषा कुमावत, अदिति बजाज, अदिति माहेश्वरी, सुरेंद्र टेलर, मदन गिरी, महेश जोशी, किरण कुमार आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ