टेकरी के हनुमान मन्दिर में दान पात्र से चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। शहर के टेकरी हनुमान मंदिर में दानपात्र से चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं।
आदर्श सिधू जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा ने बताया कि भीलवाडा शहर मन्दिर की चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु श्रीमति चचंल मिश्रा अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा के निकटतम सुपरवीजन में नरेन्द्र दायमा वृत्ताधिकारी वृत्त शहर भीलवाडा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर थाना कोतवाली भीलवाडा के प्रकरण संख्या 98/23 धारा 454, 380 भादस में टेकरी के हनुमान मन्दिर के दान पात्र से रूपये चोरी करने की घटना को अजांम देने वाले राजु पिता उदा भील उम्र 30 साल निवासी सोडास पुलिस थाना करेडा, जिला भीलवाडा हाल केशर के पास कच्ची बस्ती सांगानेर पुलिस थाना सुभाषनगर
भीलवाडा वर्तमान हाल पता बजरंगपुरा पुर थाना पुर, जिला भीलवाडा और पिन्टु उर्फ देवी सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 47 साल निवासी बिलिया पुलिस थाना प्रताप नगर भीलवाडा को गिरफ्तार को किया गया।
गत 20 फरवरी को प्रार्थी मनोज शर्मा पिता  मथुरा प्रसाद शर्मा गौड़ ब्रहामण उम्र 28 साल निवासी सिरोज जिला विदिशा एमपी हाल पुजारी टेकरी के बालाजी छोटी हरणी, भीलवाडा ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की 20 फरवरी को दिन में ही 02 व्यक्ति मन्दिर परिसर में घुसकर मन्दिर का दानपात्र तोडकर रूपये चोरी कर ले गये आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 98/23 धारा 454, 380 भादस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
अपराधियों को पकड़ने के लिये वृताधिकारी शहर भीलवाड़ा के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिये थाना कोतवाली की टीम द्वारा मन्दिर परिसर के व अन्य सीसीटीवी फुटेज देखी गई। मुखबिरी से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रकरण का खुलासा कर मुल्जिमान राजु पिता उदा भील उम्र 30 साल निवासी वर्तमान हाल पता बजरंगपुरा पुर थाना पुर जिला भीलवाडा और पिन्टु उर्फ देवी सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 47 साल निवासी बिलिया पुलिस थाना प्रताप नगर भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस टीम में सुरेश कुमार पु.नि. थानाधिकारी, रामलाल उ.नि., जगदीश कानि 626, प्रदीप कानि0 1485, संजय कानि. 685, तारा चन्द कानि 2188, मनोहर कानि 1103 पुलिस थाना कोतवाली भीलवाडा शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ