युवती ने बातचीत बन्द की तो थाने के सामने युवक ने खुद को लगाई आग, सीआई दौड़े कम्बल लेकर

चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना के सामने एक चाय की दुकान पर रविवार शाम को एक युवक ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। एक युवती द्वारा बातचीत बन्द करने से युवक तनाव में चल रहा था। इसके चलते युवक ने सुसाइड करने के लिए खुद को आग लगा ली।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7.15 बजे रोडवेज बस स्टेंड के बाहर एक चाय की थड़ी पर भीलवाड़ा जिले के बिलिया कलां हमीरगढ़ के रहने वाला भानु प्रताप सिंह पुत्र भगवत सिंह पुरावत बाईक से पेट्रोल निकाल कर खुद पर छिड़क लिया और आग लगा दी। एकाएक हुए घटनाक्रम से लोग सकते में आ गए। कोतवाली के बाहर शोर शराबा सुनकर सीआई विक्रम सिंह बाहर आए और युवक को जलते हुए देखा तो उनके भी होश उड़ गए। 
 कोतवाली थानाधिकारी विक्रम सिंह थाने से  कम्बल लेकर बाहर आए और युवक पर डालकर आग बुझाई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आग से झुलसे
 भानु प्रताप को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां ईलाज के बाद उदयपुर रैफर कर दिया। भानु प्रताप भीलवाड़ा के एक निजी अस्पताल में काम करता हैं। पुलिस ने भानु प्रताप से खुद को आग लगाने की वजह जानी तो उसने बताया कि वह चित्तौड़गढ़ निवासी एक युवती से बातचीत होती थी लेकिन पिछले कुछ समय से युवती ने बातचीत बन्द कर दी। युवक पिछले 4 माह से मानसिक तनाव में झेल रहा था। पुलिस का मानना हैं कि रविवार को भी कुछ तनाव वाली बात हुई होगी। इसी को लेकर युवक ने सुसाइड करने की कोशिश से पहले इंस्टाग्राम पर एक लाईव आकर एक युवती के कारण सुसाइड करने की बात कही। भानु प्रताप करीब 45 फीसदी झुलस गया उसे उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ