भाई की खरीदी जमीन में हिस्सा नही देने पर पंचों ने हुक्का पानी किया बन्द, 26 के खिलाफ मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़। सगे भाई ने खरीदी जमीनी में से दूसरे भाई को हिस्सा नही देने पर पंच पटेलों ने जाति से बाहर कर हुक्का पानी बन्द करवा दिया। ऐसा ही एक मामला डूंगला क्षेत्र के सेमलिया गांव में सामने आया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार डूंगला थाना क्षेत्र के सेमलिया निवासी नवल राम डांगी परिवार से अलग रह रहा हैं। उसने अपने पैसों से जमीन खरीदी। नवल राम का सगा भाई घीसू लाल डांगी ने नवल राम की खरीदी जमीन में से हिस्सा मांगने लगा। जिस पर नवल राम ने आराजी नम्बर 2092/250 व 251 करीब एक बीघा 13 बिस्वा जमीन अपनी खरीदी हुई बताया और हिस्सा देने से मना कर दिया। इस पर घीसू लाल डांगी ने सेमलिया में समाज के लोगों को एकत्र किया। 
24 अगस्त 2022 को समाज के पटेलों ने नवल राम को बुलाकर घीसू लाल को उक्त जमीन में से आधा हिस्सा देने के लिए कहा। इस पर नवलराम ने मना कर दिया। जिस पर जाति पंचों ने नवलराम को डराया व 5 लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाया। लेकिन नवलराम ने मना कर दिया। इस पर जाति पंच पटेलों ने नवलराम को जाति पंचायत से बाहर कर दिया। इस फरमान को गांव में रेड पड़वाकर समाज से बहिष्कृत करने का ऐलान करवाया। जाति पंचों का हुक्म नही मानने वाले जाति के लोगों पर सामाजिक दंड लगाया जाने का फरमान सुनाया। नवलराम डांगी को समाज में आने जाने व मन्दिर में जाने, हुक्का पानी पर भी रोक लगा दी। नवलराम ने पंच पटेलों से हाथा जोडी कर समाज मे वापस लेने की मांग की जिस पर 23 दिसम्बर 2022 को फिनोदड़ा महादेव के मंदिर परिसर में डांगी समाज की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में भी पंचों ने नवलराम को जमीन में से आधा हिस्सा व 5 लाख रुपए देने का दवाब बनाया। लेकिन पंचों की शर्तों पर नवलराम ने इनकार कर दिया और उसे समाज से बाहर ही रखने का निर्णय लिया गया। नवलराम डांगी ने जाति के पंचों के खिलाफ इस मामले में न्यायालय में इस्तगासा दायर किया। जिस पर डूंगला थाना पर घीसू लाल डांगी पिता काना डांगी, भगवाना पिता जयराम उर्फ तुरा डांगी, हेमा पिता रोड़ा डांगी, चतर्भुज पिता सवराम डांगी, जीतमल पिता गंगा डांगी, तुलसीराम पिता नंदा डांगी, डालू पिता खुमा डांगी, दल्ला पिता उदा डांगी (उक्त सभी सेमलिया निवासी), रामलाल पिता सवा डांगी, वरदा पिता लखा डांगी, रूपलाल पिता होला डांगी, मांगीलाल पिता काना डांगी, भेरूलाल पिता घासी डांगी (उक्त सभी निवासी तेजपुर थाना निकुम्भ), चतुर्भुज पिता सवराम डांगी निवासी ओरवाडिया थाना निकुम्भ, भंवर लाल पिता भगा डांगी निवासी ओरवाडिया,  छोगा लाल पिता डालू डांगी निवासी भीमलोद थाना निकुम्भ, मगनीराम पिता शंकर लाल डांगी निवासी भीमलोद, शंकर लाल पिता गंगा डांगी निवासी भीमलोद, बद्रीलाल पिता खेमा डांगी निवासी बिनोता थाना सदर निम्बाहेड़ा, भेरूलाल पिता तुलसी डांगी निवासी बिनोता, मांगीलाल पिता हीरा डांगी निवासी सोमावास थाना निकुम्भ, भेरूलाल पिता गागा डांगी निवासी सोमावास,  भेरूलाल पिता नवल राम डांगी निवासी फिनोदड़ा, बावरु पिता रामा डांगी निवासी करौली थाना निकुम्भ, गणेश पिता चंपा लाल भाट निवासी भालोट थाना निकुम्भ और प्रकाश पिता मोहनलाल भाट निवासी भालोट के खिलाफ धारा 384, 500, 501, 147, 149 व 120बी भारतीय दंड सहिंता के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी हैं।
इस सम्बंध में आज जिला पुलिस अधीक्षक को भी नवलराम डांगी ने रिपोर्ट दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ